Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

चोरी हुए ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


रुद्रपुर । पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने गुरुवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर बताया कि जाहावाज पुत्र अशरफ निवासी ग्राम पत्थरकुई, गदरपुर ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी के निर्देश पर ट्रक की बरामदगी के लिए कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज में 18 अक्तूबर की शाम ट्रक हमीरपुर गांव, बरेली-रामपुर हाईवे किनारे दिखा। मामले में मो. हसन उर्फ मेहंदी हसन पुत्र मौ. एजाज अहमद निवासी ग्राम कुंडरा नवाबगंज बरेली हाल निवासी ग्राम रास बरेली और राशिद अली पुत्र लियाकत अली निवासी अलीनगर, मिलक को गिरफ्तार कर चोरी का ट्रक बरामद कर लिया गया। मो. हसन पूर्व में भी ट्रक चोरी के आरोप में थाना पुलभट्टा से जेल जा चुका है। टीम में एसओजी के एसआई विकास चौधरी, एसआई जगदीश चन्द्र तिवारी, एसआई विक्रम धामी, राकेश सिंह रांकली, सुरेन्द्र सिंह दानू, चन्द्र प्रकाश, सुनील चौहान, बलवन्त सिंह शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement