Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

मंगलौर में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार


रुडकी। लंढौरा में युवक की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। लंढौरा की रविदास बस्ती निवासी पंकज ने तहरीर देकर बताया था कि बस्ती में हुए दो पक्षों के झगड़े के बीच घायलों का उपचार कराकर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में दूसरे पक्ष ने ईंट भट्ठे के पास हमला कर दिया था। इसमें भाई सूर्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए सूर्य को अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने सूर्य को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने दस से अधिक लोगों को नामजद कर अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार और लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी क्षेत्र में हैं।

Advertisement