Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

पेंशनर को मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा


देहरादून । रिटायर कर्मचारी अपनी पेंशन के लिए अब अपने मोबाइल के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। केंद्रीय पेंशन कल्याण विभाग ने पेंशनर के लिए यह सुविधा शुरू की है। एसबीआई की ओर से इस संदर्भ में जागरुकता के लिए 30 नवंबर तक अपनी शाखाओं में जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विदित है कि पेंशनर को हर साल ट्रेजरी में जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जारी करना पड़ता है। इसी के आधार पर उनकी पेंशन जारी होती है। लेकिन कई बार पेंशनर के लिए ट्रेजरी या बैंक जाना मुश्किल होता है। ऐसे में अब एंड्राइड मोबाइल फोन के जरिए यह सुविधा शुरू की गई है। पीआईबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसके लिए राज्य में एसबीआई की शाखाओं में जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बैंक कर्मचारियों व पेंशनर को एंड्राइड फोन के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जानकारी दी जाएगी।
फोन से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र: एंड्राइड फोन के प्ले स्टोर में जाकर आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करें। उसके बाद जीवन प्रमाण पत्र एप को खोलकर ऑपरेशन ऑथेंटिकेशन में जाकर अपनी सूचनाएं दर्ज करें। उसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद एप पर फेस स्कैन का विकल्प आएगा। जिसके ओके होने पर एप पेंशनर के नाम के साथ ही कुछ अन्य जानकारी मांगेगे। उसे दर्ज करने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Advertisement