59 वर्षों के बाद धनतेरस पर 5 महायोग आज
बागेश्वर । धनतेरस पर इस बार पांच विशेष महायोग पड़ने से यह त्योहार बेहद सुख समृद्धि भरा होगा। लगभग 59 वर्षों के बाद धनतेरस पर गजकेसरी योग, कतरी शश योग, हर्ष उभयचारी योग, दुर्धर योग, धनलक्ष्मी योग बन रहे हैं। जो की त्योहार के हिसाब से बेहद उत्तम माने जा रहे हैं। ज्योतिष आचार्य राकेश शुक्ला ने बताया कि 59 वर्ष बाद इस बार धनतेरस पर पांच विशेष योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त शुक्रवार का दिन तथा चंद्रमा और शुक्र ग्रह के एक साथ गोचर करने से भी त्योहार पर अद्भुत संयोग बना रहे हैं।
