Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

ऋषि गौतम के जीवन पर आधारित टेलीफिल्म का प्रीमियर 5 जनवरी को 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  प्राचीन गौतम कुण्ड मंदिर चंद्रबनी के परिसर में श्री गंगा उद्वार सेवा समिति के अध्यक्ष एवं मंदिर के महंत हेमराज महाराज ने बताया कि ऋषि गौतम के जीवन पर आधारित एक टेलीफिल्म के प्रीमियर का आयोजन मंदिर परिसर में कल 05 जनवरी को किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महंत हेमराज ने कहा कि कुल 60 मिनट के इस टेलीफिल्म में कई पौराणिक घटनाओं को चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। महंत हेमराज महाराज ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनांए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कल 05 जनवरी  को नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इस दौरान ऋषि गौतम के जीवन पर आधारित टेलीफिल्म का प्रीमियर शो भी आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि कुल 60 मिनट के उक्त टेलीफिल्म में ऋषि गौतम के जीवन पर आधारित कई प्रसंग का चित्रण है। जैसे भगवान शिव द्वारा गरूड़ की उत्पत्ति, हनुमान का जन्म आदि को प्रमुखता से दिखाया जायेगा। इस अवसर पर महंत हेमराज  ने कहा कि चन्द्रबनी का पौराणिक महत्व रहा है। इसका जिक्र पुराणों की विभिन्न कथाओं में भी मिलता है। यह प्रसिद्व एवं पवित्र नदी आसन का उद्गम स्थल भी है। उन्होंने कहा कि यहीं पर मान्यता है कि देवताओं द्वारा यज्ञ कर भगवान शिव की कृपा से गरूड़ की उत्पत्ति हुई थी। उन्होंने इस ऐतिहासिक आश्रम में ऋषि द्रोण ने कीर्ति नामक कन्या से विवाह किया था और उन्हीं से उनके पुत्र अश्वस्थामा हुए।
उन्होंने बताया कि आडवे रिटेल प्रीतमपुरा के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर महेश मंगेश सावंत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर वार्ता में टेलीफिल्म के प्रोडेक्शन से जुड़े किशोर मिगनानी, श्री गंगा उद्वार सेवा समिति की सचिव नीतू ठाकुर, ललित चंद, मातबर सिंह थापा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement