Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

चोरी की दस बाइक के साथ युवक गिरफ्तार  


रुड़की ।  पुलिस ने चोरी की दस बाइकों के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम सिकरौढ़ा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर युवक को दबोच लिया। पुलिस ने युवक से बाइक के कागज दिखाने को कहा लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक को चोरी की होने की बात कही। आरोपी की पहचान सोहनवीर पुत्र अलाउदीन निवासी रोलाहेड़ी थाना कलियर के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों से चोरी की नौ अन्य बाइकें बरामद की। पुलिस फरार आरोपी रिजवान की तलाश कर रही है।

You may have missed

Advertisement