बन्दरों की समस्या से त्रस्त, तहसीलदार दिया ज्ञापन
बागेश्वर गरुड़ । आज बंदर भगाओ, खेती बचाओ अभियान के तहत क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियों ने तहसील में जाकर तहसीलदार तितिक्षा जोशी को ज्ञापन सौंपा।
ततपश्चात वहाँ पर एक जन सभा भी की गई । जिसकी अध्यक्षता किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी व संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय हरीश जोशी जी, वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय मोहन जोशी जी, सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य मटेना भोला दत्त तिवारी, सिल्ली के शंकर दत्त जोशी, रणजीत रावत, दर्शानी के प्रधान भोला दत्त पांडे, भेटा के प्रधान कृपाल दत्त लोहुमी, पुरड़ा के प्रधान प्रतिनिधि रमेश गोस्वामी, माल्दे के प्रधान बलवंत सिंह, दिनेश नेगी आदि का विशेष सहयोग रहा।
