May 8, 2026

पानी के लिए आदर्श कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन


बागेश्वर ।  तहसील मार्ग स्थित आदर्श कॉलोनी में लंबे समय से पानी का संकट बना हुआ है। पानी की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कॉलोनी के लोग मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दो महीने से उनके वार्ड में लगातार पानी का संकट बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पानी की व्यवस्था करना भारी पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर पूजा जोशी, इंदू लोहनी, खष्टी जोशी, भुवन चंद्र जोशी, विमला पंत, महेश पंत, नरेश उप्रेती, गिरीश बिष्ट, गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

You may have missed