Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी सम्मानित


बागेश्वर ।  राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने चार गोल्ड, दो ब्रॉंज मेडल जीते। इसमें से तीन गोल्ड बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते। तीनों विवेकानंद में पढ़ते हैं। तीनों खिलाड़ी अब दुबई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल, प्रबंधन कुंदन परिहार, अध्यक्ष उत्तम टाकुली, खेल प्रशिक्षक चंदन कोरंगा, गोकुल खेतवाल आदि ने खुशी जताई है।

Advertisement