Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों के घरों के ताले तोड़े, चोरी कर हुए फरार


देवप्रयाग। बदरीनाथ में कपाट बंदी के दौरान धाम में घरों के ताले टूटने की खबर से तीर्थपुरोहितों में चिंता बढ़ा दी है। तीर्थ पुरोहितों ने इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताया है। बदरीनाथ धाम एक बार फिर से चोरों के निशाने पर है।  इस बाबत पांडुकेश्वर निवासी सत्येश्वर दाडी द्वारा शुक्रवार को जब धाम में घरों के टूटे तालों की फोटो व वीडियो देवप्रयाग तीर्थ पुरोहितों को भेजे गए तो यहां हड़कंप मच गया। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित संगठन उपाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने कहा कि, मास्टर प्लान से बदरीनाथ में बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितों व हक हकूक धारियों को बेघर किया जा रहा है।  वहीं जिन लोगों के घर इसमें शामिल नहीं हैं वहां कोई सुरक्षा नहीं की जा रही है। देवप्रयाग निवासी तीर्थ पुरोहित पुलिस प्रशासन के भरोसे कपाट बन्दी के दौरान अपनी बहियां व अन्य कीमती सामान धाम में छोड़ कर आते हैं। किंतु जो खबर धाम से आई है उसने पूरे तीर्थ पुरोहितों व हक हकूक धारियों की चिंता बढ़ा दी है। बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी के साथ पुलिस तैनात है।

You may have missed

Advertisement