Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

शहर में धड़ल्ले से चल रहा गैस घटतौली का खेल


हल्द्वानी । घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस कम निकलने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर खाद्यापूर्ति विभाग तक की गई है। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले को लेकर लोगों ने डीएम से शिकायत की बात कही है। टीपीनगर के छड़ायल क्षेत्र में रविवार को गैस घटतौली का मामला सामने आने के बाद लोगों ने आक्रोश जताया। छड़ायल निवासी इंदु अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले कॉलोनी में सिलेंडर देने पहुंची गाड़ी से घरेलू गैस सिलेंडर खरीदा था। रविवार को उनकी एक परिचित विद्या देवी उनसे सिलेंडर लेने पहुंची थीं। सिलेंडर मिलने के बाद विद्या देवी ने कॉलोनी में ही एक दुकान पर रखे इलेक्ट्रिक कांटे पर सिलेंडर का वजन कराया तो दो किलो गैस कम निकली। इसके बाद उन्होंने दूसरा सिलेंडर तौला तो उसमें भी दो से ढाई किलो का अंतर आया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सिलेंडर तौल की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ-साथ सिटी मजिस्ट्रेट से भी शिकायत की। इसके बाद भी किसी तहर की कार्रवाई नहीं हुई।


मामले में शिकायत मिली है, जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुष्टि होने पर अभियान चलाकर घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

You may have missed

Advertisement