Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

सबके हैं भगवान राम: हरीश रावत


ऋषिकेश । पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए भगवान राम को लेकर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। भगवान राम सिर्फ उन्हीं के नहीं, बल्कि सभी के हैं। बुधवार को जौलीग्रांट स्थित दुर्गा चौक में चल रही राम कथा में कथा व्यास आदित्यानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि राम की भक्ति करने से ही परम सुख मिलता है। भगवान राम बचपन से ही शांत स्वभाव के वीर पुरुष थे, उन्होंने हमेशा मर्यादाओं को सर्वोच्च स्थान दिया है। इसी कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से जाना जाता है। कथा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे और कई कांग्रेसी उसके बाद जाएंगे। सिर्फ भाजपाई ही राम भक्त नहीं है। भाजपा दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। इसकी जितनी निंदा जाए, कम होगी। मौके पर राजबीर खत्री, मनीष नागपाल, मनोज नौटियाल, मनीष सजवान आदि मौजूद रहे।

Advertisement