Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के नंबर-1 रईस, एलन मस्क को पछाड़ा


वाश्ंिागटन । टेस्ला, स्टारलिंक और एक्स के मालिक एलन मस्क के सिर से विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छिन गया है। जानकारी के अनुसार फ्रांस के कारोबारी एवं लग्जरी ब्रांड लुई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट अब फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
टेस्ला के शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद उनकी संपत्ति में कमी देखने को मिली है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स के मुताबिक बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 207.6 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गई है। वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 204.7 बिलियन डॉलर है।
ये दुनिया के टॉप-5
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलन मस्क के बाद इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम आता है। उनकी नेट वर्थ 181.30 बिलियन डॉलर है। चौथे स्थान पर लैरी एलिसन का नाम है। मेटा के सी.ई.ओ. मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।

You may have missed

Advertisement