Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 14.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया एक गिरफ्तार

बागेश्वर । बागेश्वर में श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा छेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान पूर्व से चलाया जा रहा है। विगत कई महीनों से क्षेत्र में स्मैक बेचे जाने की सूचना प्राप्त नहीं थी। सुरागरसी पतारसी में एस0ओ0जी0 टीम पूर्व से ही चैकिंग में लगी थी इसी क्रम में दिनांक 29.01.2024 को थाना कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत द्वारसों से प्रभारी SOG को अचानक मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि द्वारसों गांव में एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है प्राप्त सूचना पर थाने से शांति व्यवस्था हेतु महिला पुलिस को टीम में मौके में बुलाकर शामिल किया एवं SOG प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त ललित सिंह भाकुनी उर्फ बब्लू पुत्र देवेन्द्र सिंह भाकुनी, निवासी ग्राम-द्वारसों, थाना कोतवाली बागेश्वर, जिला बागेश्वर उम्र-24 वर्ष को ग्राम द्वारसों में पकड़कर चैक किया गया तो उसके कब्जे से 14.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई एवं मौके पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-07/2024 अन्तर्गत धारा 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । 

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि अभियुक्त के विरुद्व धारा 307 आई0पी0सी का मुकदमा मुंबई में दर्ज है।

नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0श्री प्रहलाद सिंह प्रभारी SOG, हे0का0 राजभानु, आरक्षी इमरान खान , आरक्षी रमेश सिंह, आरक्षी भुवन बोरा, आरक्षी संतोष सिंह ,आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार ,महिला आरक्षी अनीता मेहरा रहे ।

     

You may have missed

Advertisement