April 22, 2026

भगवान बल्लभ जोशी( LIU ) को दी भावभीनी विदाई


बागेश्वर । आज श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, की अध्यक्षता में व क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय बागेश्वर में श्री भगवान बल्लभ जोशी अ0उ0नि0 (एल0आई0यू0) को अधिवर्षता आयु पूर्व कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक , द्वारा इनके द्वारा पुलिस अभिसूचना विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।

पुलिस अभिसूचना (LIU) विभाग में रहते हुए श्री भगवान बल्लभ जोशी अ0उ0नि0 द्वारा कुल 40वर्ष, 7 माह, 30 दिन,की सेवा बहुत ही कर्मठता/निष्ठापूर्वक व लगन से की गई।
विदाई समारोह में आपसी वार्ता के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अ0उ0नि0 (एल0आई0यू0) को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरान्त विदाई समारोह में निरीक्षक अभिसूचना बागेश्वर श्री अनिल नयाल, प्रभारी पुलिस लाईन बागेश्वर एवं अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनि विदाई दी गई। विदाई समारोह में शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन/कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं इनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।