Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वन सरपंचों की पहली ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई आयोजित


चमोली ।   जोशीमठ ब्लाक सभागार में वन पंचायत सरपंचों की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन सरपंचों ने वन विभाग द्वारा उनके अधिकारों को शून्य करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों एवं एनजीओ के माध्यम से विविध मदों के कार्य करवाने के आरोप लगाए। कहा कि वन विभाग द्वारा ऐसा किया जाना पूर्ण नियम विरूद्ध है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूरी ने कहा कि यदि वन विभाग ने जल्द अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया व वन पंचायतों को विश्वास में लेकर कार्य नहीं किए तो आन्दोलन किया जायेगा। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूडी के नेतृत्व में सरपंचों के शिष्टमंडल ने एसडीओ नन्दा देवी नेशनल पार्क को ज्ञापन सौंपा।

You may have missed

Advertisement