Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी


रुद्रप्रयाग ।   केदारनाथ सहित हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह से ही केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई जबकि मद्महेश्वर और तुंगनाथ, चन्द्रशिला में भी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में देर सायं तक एक फीट से अधिक नई बर्फ जमा हो गई है। बीते लम्बे समय बाद हिमालय की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से हिमशिखरों को नई ऊर्जा मिली है। जबकि आने वाले दिनों में जल संकट का खतरा भी कम हुआ है। बुधवार सुबह 9:30 बजे से केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। दोपहर में बर्फबारी हल्की रुकी सी किंतु फिर बर्फबारी जारी है। देर शाम तक केदारनाथ धाम में एक फीट से अधिक नई बर्फ जमा हो गई है। वहीं तुंगनाथ, चन्द्रशिला और मद्महेश्वर में भी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में बर्फबारी होने से यहां तापमान लुढ़क गया है। ठंडक बढ़ गई है जबकि निचले इलाकों में शीतलहर भी चलने लगी है। इधर, मुख्यालय सहित सभी निचले स्थानों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से लोग घरों में ही रहे।

You may have missed

Advertisement