Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प की टीम, करेगी रैंकिंग


बागेश्वर । अस्तपाल की रैंकिंग के लिए कायाकल्प की टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने एक घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां लगे उपकरणों के बारे में जानकारी ली। मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी देखा। मरीजों से भी बात की।टीम लीडर डॉ. हरीश थपलियाल एसएमओ चमोली, खीम सिंह जिला क्वालिटी कंसलैंट, तथा रंजीत सिंह क्लालिटी मैनेजर चमोली अस्पताल मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं। यहां लगे उपकरणों को देखा। उपकरणों से जो मरीज लाभ ले रहे हैं उनसे भी वार्ता की। व्यवस्थाओं को जांचने के बाद टीम वापस लौट गई। सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी और समस्याएं भी गिनाईं। टीम जांच के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपगी। इसके बाद ही रैकिंग तय होगी। प्रदेश के तीन अस्पतालों को इनाम मिलेगा।

Advertisement