March 6, 2026

लालढांग के लोगों ने 21 मांगों को लेकर धरना दिया


हरिद्वार ।  21 सूत्रीय मांगों को लेकर गैंडीखाता बस स्टैंड पर लालढांग की क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कल्याण सिंह बिष्ट ने कहा कि लालढांग में विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत है। मांगों में मुख्यत लालढांग में विकास खंड कार्यालय, उपतहसील, प्राथमिक चिकित्सालय का उच्चीकरण, सिडकुल स्थापना, लालढांग कोटद्वार मोटरमार्ग का निर्माण, क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण, रवासन नदी से कटाव का रोकथाम सहित क्षेत्र के परिवारों को राशन कार्ड, शौचालय, प्रधान मंत्री आवास तथा सामाजिक योजनाओं का लाभ शामिल है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां चुनाव के समय केवल खोखले वादे करते हैं और बाद में भूल जाते है। धरना प्रदर्शन में चंद्र प्रकाश, एमएन कन्याल, जगदीश सिंह, महेश्वरी देवी, विमला भट्ट, प्रीति पाल, शालिनी, सरिता देवी, जगमोहन सिंह, जीवन सिंह, मोहन सिंह, अंजली, कल्याण सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाल मुखन, श्याम सिंह, रामचंद्र पाल, अशोक नेगी, बिशन सिंह आदि शामिल रहे।