Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

अब ज्वेलर्स को खरीद बिक्री पर भरना होगा शपथ पत्र: पुलिस अधीक्षक

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्रवर के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा आज  अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित ज्वैलर्स मालिको की एक बैठक आयोजित कर समस्त ज्वैलर्स मालिको को निम्न बिन्दुओ से अवगत कराया गया  कि समस्त थाना /चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित ज्वैलर्स मालिकों को शपथ पत्र उपलब्ध कराया गया है, जो ज्वैलर्स मालिक अपनी दुकानों में ज्वैलरी क्रय-बिक्रय हेतु आये व्यक्तियों से उक्त शपथ पत्र भरवाएंगे। ज्वैलर्स को बताया गया कि यदि उक्क्त शपथ पत्र को भरने के बाद भी किसी ज्वैलर्स द्वारा चोरी का सामान दुकान में खरीदा/बेचा जाता है तो सम्बन्धित ज्वैलर्स के मालिक/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वहीं समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया  गया कि  वह अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित  समस्त ज्वेलर्सो का एक रजिस्टर बनाकर उसमें समस्त ज्वैलर्स व उनके वहा काम करने वाले कारीगरों का नाम पता एवं पूर्ण विवरण,मो०न० सहित अंकित करेंगे।

 

 

Advertisement