Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

लमगड़ा पुलिस ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैंकिंग के अनुपालन में आज  उ0नि0 अनीश अहमद, का0 कुन्दन सिंह, का0 प्रविन्द्र सिंह थाना लमगड़ा द्वारा दौराने चैंकिंग शहरफाटक तिराहे पर टाटा सूमो गोल्ड वाहन संख्या- यूके-03-टीए-0587 को चैक किये जाने पर संजय सिंह उम्र-34 वर्ष पुत्र महेष सिंह, निवासी- ग्राम कोलीढेक, लोहाघाट, मनीष सिंह ढेक उम्र-26 वर्ष पुत्र दरबान सिंह ढेक निवासी- ग्राम वन्देलाढेक, पो0- कर्णकरायत, लोहाघाट के कब्जे से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत 86,400 रूपये) बरामद कर उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में मु0अ0सं 02ध्2019 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी।
थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त संजय सिह एवं मनीष सिंह अवैध शराब को पहाडपानी जनपद नैनीताल से चम्पावत क्षेत्र में बेचने हेतु ले जा रहे थे। अवैध शराब परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।

Advertisement