September 22, 2026

सितारगंज में भी आंगनबाड़ियों ने किया कार्य बहिष्कार


रुद्रपुर. । पांच सूत्रीय मांगों का लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार सोमवार से शुरू हो गया। कार्यकत्रियों ने मंडी परिसर में धरना दिया। सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया। आरोप लगाया कि लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। यहां चंद्रावती, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, राजकुमारी, बलवंत कौर, कमलजीत कौर मौजूद रहीं।