Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

गैरसैंण में विधानसभा सत्र न होने पर हरीश रावत मौन उपवास पर बैठे


देहरादून ।   गैरसैंण में विधानसभा सत्र न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को गांधी पार्क में एक घंटे के मौन उपवास पर बैठे। उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपवास में शामिल हुए। रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य निर्माण की भावना का अपमान कर रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को पौने दस बजे गांधी पार्क पहुंचे। वह यहां पार्टी नेताओं के साथ महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने एक घंटे के मौन उपवास पर बैठे। मौन उपवास खत्म होने के बाद हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रावत ने कहा कि गैरसैण बजट सत्र कराने का निमर्णय संकल्प के रूप में लिया गया था। अब भाजपा सरकार ने सत्र गैरसैण में नहीं करवा रही है, जो जनभावनाओं का अपमान है। कर न कर-कर जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विधान सभा भवन सहित कई आधारभूत ढांचे का निर्माण भी इसी भावना से किया था कि सरकार गैरसैंण जाकर कामकाज कर सके, लेकिन आज भाजपा सरकार यह करने में नाकाम साबित हुई है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, राजकुमार जायसवाल, गरिमा दसौनी, महेंद्र नेगी, कामरेड कमल रजवार, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, राजेश चमोली, रजनीश जुयाल, ओम प्रकाश सती बब्बन, मनमोहन शर्मा, मदन लाल, श्याम सिंह चौहान, मनीष नागपाल, संजय थापा, अनुराधा तिवारी, सुशील राठी, विनोद रावत, ललित बिष्ट, मोहन खत्री, विशाल डोभाल, पूरन सिंह रावत सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ताओं ने शिरकत की है।

Advertisement