Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को कहा ‘अब कहीं नहीं जाएंगे, आपके ही साथ रहेंगे’


औरंगाबाद । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ साल के बाद एक साथ मंच पर दिखे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को सम्मान देते दिखे। मंच पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को भरोसा देते हुए ‘अब कहीं नहीं जाने की बात कही’ तो प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
दरअसल, बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी बिहार पहुंचे। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है। आप जब इससे पहले यहां आए थे, तब मैं ‘गायब’ हो गया था।
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले मैं यहां से चला गया था और गायब हो गया था, लेकिन, अब मैं इधर-उधर नहीं जाऊंगा। आपके साथ रहूंगा और बिहार के लिए काम करता रहूंगा। जब नीतीश कुमार यह भरोसा दे रहे थे तब प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर बैठे कई लोग मुस्कुराने लगे।

Advertisement