May 8, 2026

अधिकतम 95 लाख खर्च कर सकेंगे लोस प्रत्याशी


चम्पावत । आगामी लोक सभा चुनाव में एक प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का ब्योरा रखने के लिए गठित टीम को निर्देश दिए गए। कलक्ट्रेट सभागार में हुए प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने तमाम टीम को निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि चुनाव के लिए जिले में उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, लेखा, एमसीएमसी आदि टीम बनाई गई हैं। इन सभी टीम को आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशिक्षण दिया।

You may have missed