March 25, 2026

आज से साफ बना रहेगा मौसम, गर्मी पकड़ेगी रफ्तार


हल्द्वानी । मार्च के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश से राहत पहुंचाने का काम किया। बारिश से तापमान में भी काफी कमी दर्ज की गई। वहीं, अब बुधवार से मौसम साफ बने रहने का अनुमान है, धूप खिलने से गर्मी भी रफ्तार पकड़ेगी। मार्च के पहले सप्ताह में जमकर बरसे मेघों ने सभी को राहत पहुंचाई है। बारिश जहां फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं तापमान में गिरावट आने से मौसम भी सुहावना बना रहा। इधर, हल्द्वानी में मंगलवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बुधवार से मौसम बदल जाएगा। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार से पांच दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगह हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ी जिले बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले तीन दिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।