Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

बैजनाथ में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

बागेश्वर गरुड़ । आज महाशिवरात्रि के अवसर पर गरुड़ के ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ धाम में दिनभर शिवभक्तों का मेला लगा रहा । यह मंदिर शिव पार्वती के विवाह स्थल व 9 लाख कत्यूरो के द्वारा एक ही रात में बनाये गए अनेक मंदिरों के रूप में भी विश्वविख्यात हैं । जिसे देखने दूर 2 से भक्तगण व पर्यटक आते हैं ।

यहाँ पर शिवालय भोले बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा । हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस क्षेत्र के अनेकों मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को बेर, बेल-पत्र, गंगा जल और दूध से भोले बाबा का विधिवत रूप से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

गरुड़ के अनेक शिवालयों में भी शिव भक्त बड़े-बुजुर्ग, युवक युवतियां लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी आने पर पूजा-अर्चना के लिए उत्सुक नजर आये।

बैजनाथ मंदिर में पुलिस व्यवस्था भी आज काफी चाक चौबंद नजर आई ।

Advertisement