Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बैजनाथ पुलिस ने खोया मोबाईल बरामद कर लौटाया


बागेश्वर गरुड़ । हरिश्चंद्र भट्ट पुत्र पवन चंद्र भट्ट निवासी ग्राम पायें, गरुड़ बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ में बताया गया कि मेरा मोबाइल फोन वीवो कम्पनी जो कहीं गुम हो गया हैl

प्राप्त सूचना पर थाना बैजनाथ के चीता मोबाइल में ड्यूटीरत कानि0 सुरेंद्र कुमार, कानि0 गणेश राम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गरुड़ बाजार क्षेत्र में व संभावित स्थानों पर ढूढ़खोज/पूछताछ से मोबाइल स्वामी का खोया मोबाइल सही सलामत गरुड़ बाजार से बरामद कर मोबाइल स्वामी हरिश्चंद्र भट्ट उपरोक्त को सुपुर्द किया गयाl

जिस पर मोबाइल स्वामी द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए बैजनाथ पुलिस के जवानों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

   
Advertisement