Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु किया फ्लैगमार्च

बागेश्वर । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशन में एवम् पुलिस उपाधीक्षक, झिरौली के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष झिरौली के नेतृत्व में झिरौली पुलिस व एस0एस0बी0 द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्रान्तर्गत काफलीगैर बाजार, छौना, बिलौरी, दारोंछिना, कठपुड़ियाछीना, झिरौली, पालड़ीछीना कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला गयाl इस दौरान लोगों को निर्भीक होकर किसी भी धर्म, वर्ग,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना, निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक किया गयाl पुलिस द्वारा लोगों को मतदान के महत्व के बारे में समझाया गया तथा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया ।

जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा किए जाने वाले फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन भी स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है। और आम जनमानस भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बेझिझक बढ़-चढ़कर भाग लें। वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

      

Advertisement