September 3, 2026

गरुड़ क्षेत्र में निर्माण सामग्री बन रहा दुर्घटना का सबब


बागेश्वर गरुड़ ।   गरुड़- बागेश्वर मोटर मार्ग पर इन दिनों निर्माण सामग्री जगह-जगह डाली जा रही है। इससे वाहन चालक समेत पैदल चलने वालों की दिक्कत बढ़ गई हे। इधर भैरो पुल के पास सोमवार की सूबह से निर्माण सामग्री उतारी गई। इससे सड़क तो संकरी हो गई है, लेकिन रेता व कंकड़ में फिसलकर कई दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।