July 18, 2026

बागेश्वर डीएम अनुराधा ने किया प्रथम रेंडमाइजेशन

 बागेश्वर । आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन -2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शिता व कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मंगलवार को एनआईसी कक्ष में पहुंचकर कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया। प्रथम रेंडमाइजेशन में 2084 कार्मिकों का चयन किया गया है। जिसमें पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय शामिल है।
  रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपस्थित रहे।