बन्दर भगाओ समिति का धरना जारी
बागेश्वर गरुड़ । बंदर भगाओ खेती बचाओ जन अभियान के तहत गांधी चबूतरा गरुड़ में क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
अभियान समिति ने आज के समाचार पत्र में प्रकाशित दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट के बयान पर चर्चा करते हुए प्रेस को बताया कि बंदरों के आतंक से निजात हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जो भी किया जा रहा है उसे धरना स्थल पर जनता के बीच सार्वजनिक किया जाना चाहिए।और इस बीच सरकार द्वारा कितने बंदरों को पकड़कर बंध्याकरण किया गया उसके तथ्य भी जनता के बीच सार्वजनिक होने चाहिए। समिति का आरोप है और क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने सदन में इस ज्वलंत प्रश्न को उठाना था परंतु विधायक बिशन सिंह चुफाल के जिस प्रश्न को जोड़ा जा रहा है वह पर्यटन के प्रश्न पर जोड़ा गया था और उसकी भी वन मंत्री द्वारा खिल्ली जैसी उड़ाकर गैर जिम्मेदाराना बयान सदन में दिया कि पिछले पांच सालों में बंदरों की संख्या कम हुई है। यदि मंत्री जी का आंकड़ा तथ्यात्मक होता तो जनता क्यों बंदरों के आतंक से पीड़ित है सही मायने में बंदरों की संख्या कभी गिनी ही नहीं गई।
अभियान समिति द्वारा कल तीसरे दिन भी क्रमिक धरना दिया जाएगा और १५मार्च को गांधी चबूतरा गरुड़ से बैजनाथ तक जनाक्रोश रैली होगी।
