Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर रेल मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो होगा चुनाव का बहिष्कार


बागेश्वर । टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग का निर्माण नहीं होने पर टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज समिति के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस आशय का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। समिति से जुड़े लोग शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दस मार्च को समिति ने बैठक हुई। सर्व सम्मत्ति से तय किया गया कि यदि रेल मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस आशय का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। उन्होंने कहा कि पहाड़ का विकास तभी होगा जब यहां रेल पहुंचेगी। पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी। इस मौके पर अध्यक्ष नीमा दफौटी, रमेश रस्तोगी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बंशीधर जोशी, जगदीश पालनी नवीन लाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement