March 22, 2026

लोकसभा चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित, इस नम्बर व ऐप्प पर करे शिकायत

बागेश्वर । लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सफल सम्पादन हेतु उप जिलाधिकारी, कार्यालय/ सहायक रिटर्निंग आफिसर कार्यालय 47-बागेश्वर विधान सभा में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। सहायक रिटर्निंग आफिसर मोनिका ने बताया कि कंट्रोल रूम में 05963-220003 नंबर स्थापित किया गया है, साथ ही कन्ट्रोल रूम में C-vigil, NGSP Portal, शिकायत प्रकोष्ठ, की भी स्थापन की गयी है। जिसमें 24×7 कार्मिकों की तैनाती की गयी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधान सभा के समस्त मतदाता एवं जनसामान्य निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी को उक्त दूरभाष नम्बर एवं कन्ट्रोल रूम शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त कर सकते है।