Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए दूसरे दिन 7 नामांकन पत्र बिके


पौड़ी । नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए सात नामांकन पत्र बिके। इससे पहले बुधवार को दो नमांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। अभी तक कुल 9 नामांकन पत्र निर्वाचन कार्यालय से बिक चुके हैं। दूसे दिन भी गढ़वाल सीट के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। आयोग ने 27 मार्च नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि दी है। बुधवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को दूसरे दिन 7 नामांकन पत्र लिए गए। इनमें से चार प्रत्याशियों ने स्वयं नामांकन पत्र लिए। उत्तराखंड समानता पार्टी के प्रत्याशी विनोद शर्मा के लिए विक्रम राणा, बसपा प्रत्याशी धीर सिंह बिष्ट के लिए सुबोध कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए अद्वैत बहुगुणा ने नामांकन पत्र लिए। उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी और सैनिक समाज पार्टी के प्रत्याशी मुकेश चंद्र ने भी स्वयं नामांकन पत्र लिए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन सिंह रावत और मुकेश प्रकाश ने भी स्वयं नामांकन पत्र लिए। रिटर्निंग अधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी किसी भी प्रत्याशी द्वारा गढ़वाल सीट के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।

You may have missed

Advertisement