September 22, 2026

बागेश्वर पुलिस ने शराब पीकर गाँव मे गाली गलौज करने पर किया गिरफ्तार


बागेश्वर । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु, आदर्श आचार संहिता लागू होते ही, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग कर सकते हैं ऐसे लोगों के विरूद्ध निवारक कार्यवाही कर पाबन्द किया जा रहा है ।
इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस ने अराजक ग्राम लीती में शराब पीकर लोगों के साथ गाली-गलौच करने एवं गांव में शोर शराबा कर शांति व्यवस्था भंग करने के अपराध में धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र दरबान सिंह निवासी ग्राम लीती थाना कपकोट उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट कपकोट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।