Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

मुख्य सचिव ने पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा की

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों से पर्यटन की सम्भावनाओं एवं जनपदों में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु चलायी जा रही योजनाआंे के सम्बन्ध में वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘13 जिले 13 डेस्टिनेशन‘‘ के अन्तर्गत समस्त जिलाधिकारी चयनित स्थलों की एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें जिसमें उन स्थानों पर विश्व स्तरीय सुविधाओं सहित पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए क्या किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से कहा कि कसारदेवी एवं डीनापानी क्षेत्र को आध्यमिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें साथ ही जिन-जिन स्थानों स्वामी विवेकानन्द ने प्रवास किया है उन स्थानों को विवेकानन्द सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार करें।
मुख्य सचिव ने इस वी0सी0 के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन विभाग द्वारा चलायी जा रही वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना एवं दीन दयाल आवासीय होम स्टे योजना के अन्तर्गत जो आवेदन लम्बित है सम्बन्धित बैकों के साथ बैठक के उन्हें निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 81 आवेदको द्वारा होम स्टे के अन्र्तगत पंजीकरण हेतु आवेदन किया गया है जिसमें से 40 आवेदकों को प्रमाण पत्र जारी किये जा चुके है अन्य आवदको से शेष औपचारिकतायें पूर्ण करा कर प्रमाण-पत्र जारी किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। इस दौरान मुख्य सचिव ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदों मंे पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने हेतु उच्च स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित किये जाय ताकि देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी यहाॅ पर्यटक आ सकें। इस अवसर पर डिप्टी कलैक्ट्रर राहुल शाह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, पटल सहायक दीपा पाण्डे, गीताजंली आदि उपस्थित थे।
Advertisement