Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

होली के दिन मोटरसाइकिल के पीछे हाथ और पैर बांधकर घसीटा,12 लोगो पर केस दर्ज


हरिद्वार । तीन दिन पहले होली के दिन हुए बवाल में रानीपुर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़ित के हाथ और पैर को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटा। पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी ऐक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इंस्पेक्टर विजय सिंह के मुताबिक गढ़मीरपुर रानीपुर निवासी महिपाल ने शिकायत कर बताया कि घटना 25 मार्च होली के दिन की है, जब उसका भतीजा विजय अपने खेत की ओर घूमने के लिए गया था। आरोप है कि जहां गांव के रवि कश्यप, टीटू, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र शराब पी रहे थे। आरोप है कि उसे देखते ही इन लोगों ने जातिसूचक शब्द बोलने शुरू कर दिए। उन्हें नशे में देखकर वह वापस जाने लगा। आरोप है कि तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ पैर रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल के पीछे घसीटते हुए सुरेंद्र पीआरडी अपने घर ले आया। जहां अनुराग वर्मा, सुरेंद्र, टीटू, रवि कश्यप व उसके भाई अंकित गुप्ता, शुभम गुप्ता, अतुल, अमन, प्रवीण, डॉ. राजेंद्र उर्फ टोटा व उसके दो पुत्रों ने लाठी डंडों बुरी तरह पीटा और हत्या करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed

Advertisement