Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कराया नामांकन


अल्मोड़ा । अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से नामांकन के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से ज्योति प्रकाश टम्टा, बहुजन समाज पार्टी से नारायण राम, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से किरन आर्या तथा उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी अर्जुन कुमार देव ने नामांकन कराया। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कराई। नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल रहे। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान चौघानपाटा में जनसभा भी की गई।

You may have missed

Advertisement