Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

केदारनाथ हेलीपैड में हटाई बर्फ


रुद्रप्रयाग. । केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को यात्रा तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि डीडीएमए द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है जबकि श्रमिकों ने केदारनाथ धाम हेलीपैड तक मार्ग से 3 फीट बर्फ हटाने का कार्य कर लिया है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य 4 मार्च से शुरू कर दिया गया है। जिसमें बर्फ हटाने के लिए करीब 95 श्रमिक तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामबाड़ा से छोटी लिंचौली, बड़ी लिंचौली, भैरव ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10 से 12 फीट की ऊंचाई तक श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बताया कि बर्फ को हटाने का कार्य हेलीपैड के समीप तक किया गया है। दो-तीन दिन के भीतर केदारनाथ धाम तक बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जबकि केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों सहित आवागमन सुचारु कर दिया जाएगा।

You may have missed

Advertisement