Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

शूटिंग के लिए लैंसडौन पहुंचे अभिनेता बोमन ईरानी


देहरादून । बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी शुक्रवार शाम को उत्तराखंड पहुंचे। वह अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी दि ग्रेट’ की शूटिंग के सिलसिले में लैंसडौन पहुंचे हैं।  बोमन ईरानी शाम करीब सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह कार से लैंसडौन में जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह के लिए रवाना हुए। जीएमवीएन आवास गृह के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।   बता दें कि अनुपन खेर बीते कई दिनों से लैंसडौन में अपनी नई फिल्म ‘तन्वी दि ग्रेट’ की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बोमन ईरानी इस फिल्म में म्यूजिक टीचर की भूमिका में हैं। शूटिंग के दौरान वह शनिवार से लैंसडौन में कुछ बच्चों को संगीत की शिक्षा देंगे। उधर, बोमन ईरानी के लैंसडौन पहुंचने की खबर से यहां उनके फैंस भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Advertisement