Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

बोल्डनेस छोड़ सिंपल लुक में नजर आईं नोरा फतेही


बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही हमेशा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनके लुक्स पर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका सादगी भरा अंदाज देखकर फैंस का एक बार फिर से दिल मचल गया है। साथ ही उनकी तस्वीरों पर से लो नजरें भी नहीं हटा पा रहे हैं। नोरा फतेही अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस को लेकर मशहूर हैं। उनका हर एक अंदाज इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही चंद मिनटों में वायरल होने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट सिंपल लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका कातिलाना अवतार देखकर फैंस उनके हुस्न के कायल हो गए हैं। नोरा फतेही ने इस फोटोशूट के दौरान व्हाइट कलर का फ्लोरल सूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी स्टनिंग और गॉर्जियस नजर आ रही हैं। ओपन हेयर को वेवी स्टाइल लुक देकर, कानों में छोटे इयररिंग्स और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि एक्ट्रेस नोरा फतेही सेशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग लिस्ट है। एक्ट्रेस नोरा फतेही को हर बार बोल्ड लुक में देखा जाता है लेकिन इस बार एक्ट्रेस को एथनिक लुक में देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। नोरा फतेही की इन फोटोज पर एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा- नामुमकिन…असंभव तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या खूब लगती हो।

Advertisement