September 21, 2024

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने एकता बिष्ट अन्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी से की मुलाकात

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) श्प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने आज  एकता बिष्ट पुत्री श्री कुन्दन सिंह बिष्ट भारत की अन्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी से उनके निवास स्थान अल्मोड़ा में जाकर मुलाकात करते हुए एकता बिष्ट के सामान्य बैकग्राउन्ड होने के उपरान्त भी उनके द्वारा किये गये संघर्ष एवं मेहनत के फलस्वरूप उत्तराखण्ड का नाम रोशन* करते हुए दुनिया भर में अपने हुनर के झंडे बुलंद किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा भविष्य में जनपद पुलिस द्वारा किये जाने वाले महिला अपराध सम्बन्धी, नशे के विरूद्व एवं अन्य महिला सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग देने पर वार्ता की गयी, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल सके। एकता बिष्ट द्वारा भी पुलिस द्वारा चलाये जाने वाले महिला सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने बात कही।