March 22, 2026

एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद


रुद्रपुर ।  ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गदरपुर ईदगाह समेत मजरा शीला, झगड़पुरी, पत्थर कुई, मसीत, महतोष, सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उमर अली, शाकिर अली, सलीम बाबा, मोहम्मद यामीन, दिलशाद भाई, देवा, मकसद, महफूज, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद आलम, फहीम, इरशाद, तौकीर रजा, जाकिर, असलम, नफीस, मुजफ्फर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद कामिल, तस्लीम, आरिफ, तुफैल, एजाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।