Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

अधिकारी रोजगारपरक योजनाओं को दें महत्व: डीएम अनुराधा


बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि जिला योजना में अच्छे प्रस्ताव रखें। जनोपयोगी हों तथा इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण भी किए जा सकें। योजनाओं का लाभ जनता को शतप्रतिशत मिलना चाहिए। अधिकारी रोजगारपरक योजनाओं पर फोकस करेंगे।कलक्ट्रेट सभागार पर आयोजित जिला योजना की तैयारी तथा परिव्यय निर्धारण बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि रोजगापरक योजनाएं बनाएं। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि पर फोकस करें। किसान, बागवान, पशुपालक, उद्यमियों की आर्थिकी मजबूत होगी। जिला योजना के सभी कार्य जीओ टैंग होंगे। अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। समय से निर्माण कार्य पूरे करने हैं। नई योजनाओं के प्रस्ताव के अनुमोदन से पहले चालू योजनाओं को पूरा करेंगे। प्रस्तावित कार्य में वन भूमि, जमीन विवाद आदि मामलों से बचा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. देवेश चौहान, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम आदि उपस्थित थे।

Advertisement