Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में सड़क हादसे में भाई-बहिन घायल


बागेश्वर । कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत किलपारा हाल कपकोट निवासी भाई-बहिन सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों बाइक से कपकोट जा रहे थे। पशु चिकित्सालय के पास ट्रक की चपेट में आने से चोटिल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम 20 वर्षीय प्रवीन राम पुत्र त्रिलोक व उसकी बहिन 19 साल की विनीता आर्या निवासी किलपारा हाल कपकोट निवासी बागेश्वर से भराड़ी की तरफ जा रहे थे। पशु चिकित्सालय कपकोट के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी कपकोट में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति में सुधार हो रहा है। घायल के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement