Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

बागेश्वर में गहरा रहा पेयजल संकट


बागेश्वर. ।  नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। कई स्थानों पर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर के चौरासी में एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। लोग सरयू नदी का प्रदूषित पानी ढो रहे हैं। जिससे उनमें आक्रोश है। स्थानीय निवासी आनंद बल्लभ कांडपाल ने कहा कि जेई को फोन कर रहे हैं। उन्होंने फोन व्यस्त कर दिया है। सात दिन से चौरासी में पानी की बूंद नहीं गिरी है। आईवेल कठायतबाड़ा से आपूर्ति होती है। तीन हजार से अधिक जनसंख्या बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गई है। वहीं, मंडलसेरा, भुरचुनियाधार में भी पेयजल संकट बना हुआ है। उपभोक्ता नंदन सिंह, नीलकंठ भट्ट, पूरन जोशी, राजेंद्र दफौटी, हेम जोशी, गिरिजा शंकर पंत, आविद हसन आदि ने जलसंस्थान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

Advertisement