Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर फैक्ट्री श्रमिकों ने किया प्रदर्शन


रुद्रपुर । सिडकुल की एक फैक्ट्री के श्रमिकों ने बुधवार को सैलरी बढ़ाने और पीएफ सहित विभिन्न मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया है। सिडकुल में सेक्टर नंबर 5 में स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिकों ने बुधवार को फैक्ट्री गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। आठ घंटे काम करने के उन्हें 8700 रुपये दिए जाते हैं। जबकि सरकार ने न्यूनतम वेतन 10900 रुपये निर्धारित किया है। पीएफ भी 10900 की सैलरी के हिसाब से काटा जा रहा है। श्रमिकों ने प्रबंधन पर श्रम कानूनों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ड्यूटी भी पूरी नहीं मिल रही है। 30 दिन की जगह 15 दिन काम दिया जाता है। श्रमिकों ने सेलरी बढ़ाने सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। उधर, फैक्ट्री के एचआर कमलजीत सिंह ने कहा कि श्रमिकों की मांगों को लेकर प्रबंधन से वार्ता चल रही है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान मनीष, सौरभ, संजय, कमल, श्याम, अंकित, रमेश, सोनू, सुनील, ममता, सुरजीत, कमला, नेहा, प्रीति, कल्पना, संजय, गौरव, नरेंद्र, राहुल, राजेश, ललित, मोनू आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement