Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

किसान ही देश का असली राजा है : हरीश रावत  


हरिद्वार । भाकियू अंबावता के अलकनंदा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान ही देश का असली राजा है। भारत किसान प्रधान देश है। देश में सर्वाधिक संख्या बल किसानों का है। अपनी समस्याओं को लेकर किसान लगातार हुंकार भर रहे हैं लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लंबे किसान आंदोलन और सात सौ किसानों के बलिदान के बाद भी समस्याएं दूर नहीं हुई। अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए किसानों को दंड और पुरस्कार दोनों देना सीखना होगा। कहा कि कांग्रेस और वे स्वयं हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं। किसानों के आशीर्वाद से कांग्रेस को ताकत मिली है।

Advertisement