June 18, 2026

किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं :  भाकियू किसान लखनऊ और उत्तराखंड विधानसभा का करेंगे घेराव


हरिद्वार । भाकियू (अराजनैतिक) ने मंगलवार को कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। किसानों का संकट गहराता जा रहा है। खेती को बचाने का रास्ता संघर्ष से निकलना होगा। कहा कि किसानों की उत्पादन लागत सरकार को वहन करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यूनियन ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जुलाई में लखनऊ विधानसभा और अक्तूबर में देहरादून विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी है। भाकियू (अराजनैतिक) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का चौधरी चरण सिंह घाट पर समापन हुआ। इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और देश के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर देश की सरकार गंभीर नहीं है। किसानों का संकट गहराता जा रहा है। खेती को बचाने का रास्ता संघर्ष से निकलना होगा।

You may have missed